सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित, और आतिशी के बाद रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया गया था। दिल्ली के रामलीला मैदान में दोपहर 12:30 बजे रेखा गुप्ता ने दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के पद का शपथ लिया था। 19 फरवरी 2025 को विधायक दल की बैठक हुई जिसमें रेखा गुप्ता को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए चयन किया गया था।
रेखा गुप्ता के अलावा शपथ समारोह में 6 मंत्रियों ने भी शपथ लीथी, जिनमें प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह शामिल थे।
रेखा गुप्ता का राजनीतिक जीवन
- 19 जुलाई 1974 को हरियाणा के जुलाना गांव में रेखा गुप्ता का जन्म हुआ है। B.Com से ग्रजुऐट किया फिर LLB किया।
- वर्ष 1994-95 तक दौलत राम कॉलेज में स्टूडेंट विंग की सचिव रहीं।
- 1995-96 के बीच दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन (DUSU) की सचिव के पद पर नियुक्त हुई, फिर 1996-97 तक अध्यक्ष बनी रहीं।
- वर्ष 2003-04 तक दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की सचिव बनीं रहीं, फिर 2004-06 तक राष्ट्रीय सचिव।
- वर्ष 2007 में दिल्ली की उत्तरी पीतमपुरा से वार्ड पार्षद और भाजपा महिला मोर्चा की राज्य महासचिव बनीं।
- वर्ष 2007 से 09 तक महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति का अध्यक्ष बनीं रहीं।
- वर्ष 2009 में राज्य महिला मोर्चा BJP की महासचिव बनीं।
- 2010 में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य बनीं।
- 2012 में उत्तरी पीतमपुरा से दूसरी बार वार्ड पार्षद का चुनाव जीती और वार्ड पार्षद बनीं।
- वर्ष 2015 में शालीमार बाग विधानसभा सीट से चुनाव लड़ी लेकिन 11 हजार वोटों से हार गई, फिर 2020 में दूसरी बार भी 4.5 हजार वोटों से हार गई।
- 2022 में शालीमार बाग-बी से वार्ड पार्षद का चुनाव जीती और वार्ड पार्षद बनीं।
- वर्ष 2025 में शालीमार बाग विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ीं, और जितने के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री बनीं।
दिल्ली चुनाव जीतने के बाद 21 राज्यों में NDA की सरकार
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 जीतने के बाद भारत के 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में से 21 में NDA की सरकार बन गई थी। लगातार दो बार 60 से ज्यादा सीट जीतने वाली AAP मात्र 22 सीट जीत पाई थी, जबकि कांग्रेस पार्टी एक सीट भी जीत नहीं पाई थी।
- नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद 8 राज्यों में चुनाव हुए थे। उन 8 में से 5 राज्यों में NDA की सरकार शासित है।
- आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, हरियाणा और महाराष्ट्र में NDA की सरकार है। जम्मू-कश्मीर और झारखंड में विपक्षी पार्टियों की सरकार है, जबकि सिक्किम में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) की सरकार है।
दिल्ली में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा
मुख्यमंत्री, रेखा गुप्ता
विभाग - वित्त, राजस्व, सामान्य प्रशासन, महिला एवं बाल कल्याण, सूचना एवं जनसंपर्क, सर्विस, भूमि एवं भवन, और सतर्कता एवं प्रशासनिक सुधार
शिक्षा - ग्रेजुएट प्रोफेशनल
विधानसभा सीट - शालीमार बाग
दो बार हारीं, तीसरी बार शालीमार बाग सीट से चुनाव लड़ी और जीती।
प्रवेश वर्मा, मंत्री
विभाग - सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण, जल, गुरूद्वारा चुनाव, विधायी मामला और PWD
शिक्षा - पोस्ट ग्रेजुएट
विधानसभा सीट - नई दिल्ली
पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह का बेटा है। केजरीवाल को नई दिल्ली सीट पर हराया।
आशीष सूद, मंत्री
विभाग - गृह मंत्रालय, बिजली, शहरी विकास, शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, और प्रशिक्षण
शिक्षा - ग्रेजुएट
विधानसभा सीट - जनकपुरी
मनजिंदर सिंह सिरसा, मंत्री
विभाग - वन और पर्यावरण, इंडस्ट्री, खाद्द और नागरिक आपूर्ति
शिक्षा - 12वीं पास
विधानसभा सीट - राजौरी गार्डन, 2021 में भाजपा में शामिल हुए, पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रहें। दूसरी पार्टी से भाजपा में शामिल हुए नेताओं में सिर्फ सिरसा को ही मंत्री बनाया गया।
रविंदर इंद्राज सिंह, मंत्री
विभाग - समाज कल्याण, एसटी एवं एससी कल्याण, और चुनाव
शिक्षा - ग्रेजुएट
विधानसभा सीट - बवाना सीट (SC), इंद्राज पंजाबी दलित समुदाय से आते हैं।
कपिल मिश्रा, मंत्री
विभाग - कानून एवं न्याय, श्रम, रोजगार, कला एवं संस्कृति, भाषा और पर्यटन
शिक्षा - पोस्ट ग्रेजुएट
विधानसभा सीट - करावल नगर, AAP में कैबिनेट मंत्री रह चुके है। इनको भाजपा ने इसलिए मंत्री बनाया है क्योंकि यह पूर्वांचल क्षेत्र के दिग्गज चेहरे में से एक है।
पंकज कुमार सिंह, मंत्री
विभाग - स्वास्थ्य विभाग, परिवहन, और सूचना प्रौद्दोगिकी
शिक्षा - ग्रेजुएट
विधानसभा सीट - विकासपुरी
इनको BJP ने इसलिए मंत्री बनाया है क्योंकि यह पूर्वांचल क्षेत्र के दिग्गज चेहरों में से एक है।
दिल्ली में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के विभागों के बंटवारे में भाजपा ने सभी जातियों और समुदायों से मंत्रियों के नामों का घोषणा किया है। सिख, जाट, वैश्य, दलित और पूर्वांचल सभी क्षेत्रों से नेताओं को शामिल किया गया है। यहां तक कि पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं को भी कैबिनेट में जगह दिया है।
रेखा गुप्ता समेत पांच मंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (ADR) [एडीआर - चुनावी और राजनीतिक सुधारों के क्षेत्र में निरंतर कार्य के माध्यम से शासन में सुधार और लोकतंत्र को मजबूत करना है।] की रिपोर्ट के अनुसार, सीएम रेखा गुप्ता समेत 5 मंत्रियों के खिलाफ क्राइम केस दर्ज हैं। आशीष सूद पर गंभीर आपराधिक आरोप हैं।
यह जानकारी दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मंत्रियों द्वारा जमा किए गए एफिडेविट से मिली है। दिल्ली कैबिनेट में बनाए गए मंत्रियों में सबसे ज्यादा संपत्ति मनजिंदर सिंह सिरसा की 249 करोड़ बताई जा रही है, जबकि सबसे कम कपिल मिश्रा की 1.06 करोड़ है।