चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पहले सेमीफाइनल मैच की तस्वीर।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराया था। चैंपियंस ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 4 मार्च को खेला गया था। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया और 49.3 ओवर में सभी खिलाड़ी पवेलियन लौटकर कुल 264 रन बनाए। दूसरी पारी में भारत ने 265 रन का लक्ष्य चेस करते हुए 48.1 ओवर में 267 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हरा दिया था।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा रन स्टीव स्मिथ ने 96 गेंदों में 1 छक्के और 4 चौके की मदद से कुल 73 रन बनाए थे। ऐलेक्स कैरी ने अर्धशतकीय पारी खेली, उन्होंने 57 गेंदों में 1 छक्के और 8 चौके की मदद से कुल 61 रन बनाए। वहीं, भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सामी ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए थे, जबकि वरुण चक्रवर्ती और जडेजा ने 2-2 विकेट लिएथे।

टूर्नामेंट में रन बनाने वाले टॉप 6 बल्लेबाज

  • विराट कोहली - 84
  • स्टीव स्मिथ - 73
  • ऐलेक्स कैरी - 61
  • श्रेयस अय्यर - 45
  • कन्नौर लोकेश राहुल - 42
  • ट्रेविस हेड - 39

टूर्नामेंट में विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज

  • मोहम्मद सामी - 3 विकेट
  • रवींद्र जडेजा - 2 विकेट
  • बरुण चक्रवर्ती - 2 विकेट
  • नाथन एलिस - 2 विकेट
  • एडम ज़म्पा - 2 विकेट

भारत की तरफ से विराट कोहली ने 98 गेंद खेलकर 5 चौकों की मदद से सबसे अधिक 84 रन बनाए थे। जबकि केएल राहुल ने 34 गेंदों में 2 छक्कों और 2 चौकों की मदद से बिना आउट हुए 42 रन की नाबाद पारी खेली थी। आखिरी गेंद पर केएल राहुल ने 6 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराया था।

पहला सेमीफाइनल मैच जीतने के बाद भारत चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में पहुंच गया। 5 मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी का दूसरा सेमीफाइनल मैच साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच पाकिस्तान के गद्दाफी स्टेडियम में IST अनुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला गया था। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में जीतने वाली टीम भारत के साथ 9 मार्च को फाइनल मैच खेलेगी।

चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड बनाया हाईएस्ट स्कोर

चैंपियंस ट्रॉफी का दूसरा सेमीफाइनल मैच न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच लाहौर के गद्दाफी क्रिकेट स्टेडियम में 5 मार्च 2025 को भारतीय समय अनुसार दोपहर 2:30 बजे से शुरू हुआ था। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड की टीम ने 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर कुल 362 रन बनाए।

न्यूज़ीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 363 रनों का लक्ष्य दिया था। न्यूजीलैंड 362 रन बनाकर सबसे हाईएस्ट स्कोर बनाने वाली टीम बन गई थी। दूसरे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के 2 और साउथ अफ्रीका के 1 खिलाड़ी ने 100 से अधिक रन बनाए। रचिन रविंद्र 101 गेंद पर 1 छक्के और 13 चौकों की मदद से कुल 108 रन बनाए और केन विलियमसन 94 गेंद पर 2 छक्के और 10 चौकों की मदद से कुल 102 रन बनाए थे।

साउथ अफ्रीका की टीम 363 रनों का पीछा करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 312 रन बना सकी। साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज डेविड मिलर ने 67 गेंद पर 4 चौकों और 10 छक्कों की मदद से शानदार नाबाद 100 रन की पारी खेली। जबकि कप्तान टेंबा बावुमा और रस्सी वैन डेर डयूसेन दोनों ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। हालांकि, साउथ अफ्रीका 50 रनों से मैच हार गई।

स्कोर खड़ा करने वाला टॉप 6 बल्लेबाज

  • रचिन रविंद्र - 108
  • केन विलियमसन - 102 
  • डेविड मिलर - 100
  • रस्सी वैन डेर डयूसेन - 69
  • टेंबा बावुमा - 56
  • ग्लेन फिलिप्स - 49

विकेट चटकाने वाला टॉप 6 गेंदबाज

  • मिचेल सैंटनर - 3
  • ग्लेन फिलिप्स - 2
  • मैट हेनरी - 2
  • लुंगी एनगिडी - 3
  • कगिसो रबाड़ा - 2
  • वियान मुल्डर - 1

न्यूजीलैंड ने दूसरे सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को 50 रन से हरा दिया था। न्यूजीलैंड तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच खेलरही थी। 9 मार्च 2025 को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया था।