संजीवनी योजना के लांचिंग प्रक्रिया में शामिल आतिशी और केजरीवाल।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को समाप्त हुआ और 8 फरवरी 2025 को रिजल्ट आया था। 2015 और 2020 में आम आदमी पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया था। दिल्ली विधानसभा की कुल 70 सीटों में से क्रमश: 67 और 62 सीट जीत गई थी। AAP के नेता और कार्यकर्ता समझते थे कि पिछले दो बार की तरह इस बार भी दिल्ली में हमारी सरकार बनेगी।

चुनाव शुरू होने से पहले दिल्ली के लोगों के लिए केजरीवाल सरकार ने 2 प्रमुख योजनाओं को लॉन्च करने का ऐलान किया था। उस योजना के तहत दिल्ली में रहने वाली महिलाओं और बुजुर्गों को फायदा पहुंचता। योजना के तहत AAP दिल्ली में तीसरी बार सरकार बना सकती थी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और AAP हार गई।

आम आदमी पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव अकेले लड़ी

  • दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी (AAP) ने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया था, क्योंकि AAP और कांग्रेस के बीच चुनाव लड़ने कीअटकलें पैदा हो गईथीं। लेकिन बाद में केजरीवाल ने इस अटकल को खारिज कर दिया।

  • सूत्रों के मुताबिक, आम आदमी पार्टी कांग्रेस को 15 सीटें देने पर विचार कर रही थी। लेकिन, केजरीवाल ने X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट लिखकर इसे खारिज कर दिया।

केजरीवाल सरकार की प्रमुख योजनाएं

दिल्ली में केजरीवाल सरकार का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी 2025 को खत्म होने वाला था। पिछले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 70 में से 62 सीटों पर प्रचंड जीत मिली थी। इसलिए केजरीवाल ने दुबारा प्रचंड बहुमत के साथ चुनाव जीतने के लिए कुछ प्रमुख योजनाओं को लॉन्च करने का ऐलान किया था।

पहला – महिला सम्मान योजना

"महिला सम्मान योजना" के अंतर्गत 18 वर्ष से ऊपर की सभी महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये दिए जाने का प्रावधान रखा गया था। अगर आपकी सरकार दुबारा सत्ता में आएगी, तो इस रकम को बढ़ाकर 2100 कर दिया जाएगा; ऐसा केजरीवाल ने 12 दिसंबर 2024 को योजना को लॉन्च करने के ऐलान के दौरान कहा था।

दूसरा - संजीवनी योजना

"संजीवनी योजना" के तहत दिल्ली में रहने वाले 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों को सरकारी या प्राइवेट अस्पतालों में मुफ्त इलाज कराया जाएगा। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 18 दिसंबर 2024 को इस योजना का ऐलान किया था।

तीसरा - अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में ऑटो चलाने वालों के लिए 10 दिसंबर 2024 को 5 ऐलान किए थे।

  • ऑटो चालकों की बेटी की शादी के लिए 1 लाख रुपये दिए जाएंगे।  
  • होली और दीवाली पर वर्दी बनवाने के लिए 2500 रुपये दिए जाएंगे।  
  • सभी को 10 लाख रुपये का लाइफ इंश्योरेंस दिया जाएगा।  
  • 5 लाख का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस कराया जाएगा।  
  • ऑटो चालक के बच्चों को कोचिंग की फीस दी जाएगी।

चौथा - पेंशन योजना

  • अरविंद केजरीवाल ने बुजुर्गों की पेंशन को दुबारा शुरू करने का ऐलान किया था। 21 नवंबर 2024 को 80 हजार नए बुजुर्गों को जोड़ने की बात कही गई थी।
  • कुल 5 लाख 30 हजार बुजुर्गों को पेंशन का लाभ मिलने की योजना बनाई गई थी। 60 से 69 वर्ष के बुजुर्गों को हर महीने 2000 रुपये दिए जाने थे, जबकि 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को 2500 रुपये देने का प्रावधान था।

केजरीवाल सरकार के कई विभाग योजना के खिलाफ थे।

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अक्षय लाकरा ने AAP पर दिल्ली में बुजुर्गों को मुफ्त इलाज और महिलाओं को 2100 रुपये देने को धोखाधड़ी की साजिश बताते हुए पार्लियामेंट पुलिस थाना में FIR दर्ज कीथी। आरोप था कि जब सरकार का विभाग इन दोनों स्कीमों को फर्जी बता रहा है, तो AAP इसे सही साबित कैसे कर सकता है?

दरअसल, इश्तिहार महिला एवं बाल विकास विभाग ने महिला सम्मान योजना और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने संजीवनी योजना को लेकर केजरीवाल पर आरोप लगाया था कि दिल्ली सरकार ऐसा कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया था। राज्य में महिला सम्मान और संजीवनी जैसी कोई योजना उपलब्ध नहीं थी। दिल्ली सरकार लोगों के निजी डेटा का गलत इस्तेमाल कर सकती थी।

संजीवनी और महिला सम्मान योजना पर अखबार में निकाले गए विज्ञापन।

इस मामले पर केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और दिल्ली के LG को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। वहीं, CM आतिशी बोलीं, इस विज्ञापन को अखबार में छपवाने वाले अफसरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगी। शायद ऐसे माहौल बनने के कारण दिल्ली में AAP को हार का सामना करना पड़ा।