पटना में 4 जनवरी 2025 को 22 केंद्रों पर 70वीं बीपीएससी प्रारंभिक री-एग्जाम का आयोजन किया गया था। परीक्षा में लगभग 6 हजार अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे। 13 दिसंबर 2024 को पटना के बापू सभागार परिसर से पेपर लीक का मामला सामने आया था, जिसके बाद बापू सभागार केंद्र की परीक्षा रद्द कर दी गई थी। लेकिन, अभ्यर्थी पूरी बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे थे। अभ्यर्थियों ने कई बार आयोग के चेयरमैन से मिलने की कोशिश की, लेकिन पुलिस के लाठीचार्ज के कारण वे नहीं मिल सके।
दरअसल, प्रशांत किशोर को 8 जनवरी 2025 की सुबह 4 बजे पटना गांधी मैदान से गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन, 15 घंटे बाद शाम 7 बजे पटना सिविल कोर्ट से बिना किसी शर्त के उन्हें जमानत मिल गई थी। कोर्ट से जमानत मिलने के बाद शेखपुरा स्थित आवास में उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "अनशन पहले भी जारी था, अभी भी है और आगे भी रहेगा।" उन्होंने कहा, "आज रात को बैठक होगी जिसमें अनशन का स्थान तय किया जाएगा और 9 जनवरी 2025 को इसकी घोषणा की जाएगी।"
प्रशांत किशोर 2 जनवरी से BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में पटना गांधी मैदान में 5 मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे थे। प्रशांत किशोर को गांधी मैदान में अनशन करने की अनुमति नहीं थी, बिना अनुमति के वे गांधी मैदान में शांतिपूर्ण तरीके से अनशन पर बैठे थे। लेकिन, पटना पुलिस उन्हें 8 जनवरी की सुबह 4 बजे गिरफ्तार कर लिया। पटना DM डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने प्रशांत किशोर को चेतावनी दी थी कि 70वीं BPSC री-एग्जाम के बाद उन पर कार्रवाई की जाएगी।
प्रशांत किशोर अनियमितताओं को खत्म करेंगे।
पिछले कई दिनों से BPSC अभ्यर्थी पटना के गर्दनीबाग में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। प्रशांत किशोर ने अभ्यर्थियों और युवाओं से अनुरोध करते हुए गांधी मैदान में गांधी जी की मूर्ति के नीचे महाजुटान करने की अपील कीथी। प्रशांत किशोर बोले कि नीतीश सरकार को बच्चों के भविष्य की कोई चिंता नहीं है। हम बिहार में अनियमितता और भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करेंगे।
बिहार लोकतंत्र की जननी है।
प्रशांत किशोर ने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, बिहार में सिर्फ BPSC ही नहीं बल्कि किसी भी परीक्षा को लेकर कोई नियमितता लागू नहीं होती है। बिहार में जितने भी कोचिंग संस्थान और एजुकेशन कॉर्पोरेट्स चलाने वाले शिक्षक हैं, उनसे मेरी बात हुई है, सभी ने पेपर लीक जैसी समस्याओं की निंदा की है। अब अनियमितता करने वालों को जड़ से खत्म कर दिया जाएगा। नीतीश कुमार हो या कोई दूसरा व्यक्ति, बिहार को लोकतंत्र की जननी से हटाकर लाठीतंत्र नहीं बनने देंगे।
गांधी मैदान में छात्र संसद की योजना क्या थी?
- प्रशांत किशोर ने कहा कि गर्दनीबाग धरना स्थल पर जगह की कमी है, इसलिए हम लोग कल गांधी मैदान में गांधी जी की मूर्ति के नीचे योजना बनाएंगे।
- प्रशांत किशोर ने युवाओं और छात्रों से कहा, "जितने भी लोग गांधी को अपनी प्रेरणा मानते हैं, वे यहां आएंगे।"
- उन्होंने कहा, "सिर्फ BPSC ही नहीं, अन्य परीक्षाओं में होने वाली अनियमितताओं पर भी हम बात करेंगे।
- सरकार की भ्रष्टाचार नीति और नकारात्मक पहलुओं पर भी बात करेंगे।
- सिर्फ अभी ही नहीं, भविष्य में कभी ऐसा अनियमितता जन्म न ले, इस पर भी विशेष रूप से बात होगी।

