70वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा रद्द मामले में पटना हाईकोर्ट ने जन सुराज पार्टी की तरफ से दायर कीगई याचिका को मंजूरी दे दीथी।जनसुराज पार्टी के वकील प्रणव कुमार ने 9 जनवरी 2025 को अनुच्छेद 226 के तहत रिट याचिका दायर कीथी। दायर याचिका में परीक्षा रद्द करके दुबारा कराने की मांग रखी गई थी। कोर्ट ने सुनवाई के लिए 31 जनवरी की तारीख तय की थी।
दरअसल, दायर याचिका में जन सुराज पार्टी के अधिवक्ता ने अनुरोध किया था कि जब तक री-एग्जाम नहीं हो जाता है, 13 दिसंबर और 4 जनवरी को हुई परीक्षा का परिणाम घोषित नहीं किया जाए। इस प्रक्रिया से पहले अभ्यर्थियों का एक प्रतिनिधिमंडल सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, लेकिन कोर्ट ने उसे हाईकोर्ट में जाने का निर्देश दिया था।
प्रशांत किशोर की अनशन के 9 दिन का रिपोर्ट
- 2 जनवरी 2025 की शाम 5 बजे से परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर अनशन शुरू हुआ था। प्रशांत किशोर पटना के गांधी मैदान में प्रशासन की अनुमति के बावजूद अनशन पर हजारों अभ्यर्थियों के साथ बैठे रहे।
- रात 9 बजे जिला प्रशासन की तरफ से हटने का नोटिस आया था।
- 3 जनवरी को प्रशांत किशोर पर FIR दर्ज हुई। 3 जनवरी को पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव और उनके कार्यकर्ताओं ने राज्य के कई शहरों में ट्रेन और हाईवे को बाधित किया था।
- पटना में 22 केंद्रों पर बापू सभागार परिसर की रद्द हुई परीक्षा को 4 जनवरी को दुबारा कराया गया था।
- पटना के DM चंद्रशेखर सिंह ने प्रशांत किशोर पर कड़ी कार्रवाई को लेकर टिप्पणी की थी।
- पटना पुलिस ने 6 जनवरी की सुबह 4 बजे प्रशांत किशोर को हिरासत में लिया। पुलिस उन्हें सिविल कोर्ट में पेश किया।
- प्रशांत किशोर को बेऊर जेल भेजा गया, लेकिन देर शाम करीब 7 बजे तक उन्हें इज्जत के साथ बिना किसी शर्त के कोर्ट से जमानत मिल गई।
- 7 जनवरी को उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। कुछ समय तक उन्हें ICU में भर्ती कराया गया था।
- 9 जनवरी की शाम को उन्हें हॉस्पिटल के जनरल वार्ड में लाया गया। और फिर धीरे-धीरे उनकी तबीयत ठीक हुई।
12 जनवरी को बिहार बंद का ऐलान
बिहार लोक सेवा आयोग ने 7 जनवरी 2025 को अंतरिम आंसर की जारी किया था। प्रशांत किशोर, पप्पू यादव और उनके कार्यकर्ताओं से लेकर छात्र और छात्राएं सभी परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे थे। लेकिन आयोग का कहना था कि परीक्षा किसी भी हाल में रद्द नहीं होगी। जिसके बाद सांसद पप्पू यादव ने 12 जनवरी को बिहार बंद करने का ऐलान किया। लेकिन उलटा आयोग ने अभ्यर्थियों के सवालों को लेकर दावा आपत्ति के लिए उन्हें 16 जनवरी तक का समय दिया था।
आंदोलन के 14वें दिन PK का अनशन हुआ खत्म
जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने आंदोलन के 14वें दिन पटना के LCT घाट स्थित जन सुराज आश्रम (अस्थाई कैंप) में अनशन खत्म किया था। वे सबसे पहले "गंगा नदी" में स्नान किए, फिर बापू को प्रणाम किया, हवन-पूजन किए, उसके बाद आश्रम में बने मंच पर पहुंचे। उसके बाद अभ्यर्थियों ने जूस पिलाकर उनका अनशन खत्म कराया था।
