साउथ कोरिया के "मुआन एयरपोर्ट" पर बैंकॉक से साउथ कोरिया जा रही जेजू एयर कंपनी का विमान क्रैश हो गया था। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक, विमान में कुल 181 लोग सवार थे, जिनमें 175 यात्री और 6 क्रू मेंबर्स थे। मुआन एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान तकनीकी खराबी की वजह से चक्का खुल नहीं पाया और प्लेन रनवे पर क्रैश हो गया।
भारतीय समय अनुसार रविवार सुबह 6 बजे यह घटना हुई। मरने वाले यात्रियों में 84 पुरुष और 85 महिलाएँथीं। प्लेन में कुल 6 क्रू मेंबर थे, जिनमें से 4 की मौत हो गई, जबकि 2 क्रू मेंबर की जान बच गई थी। जेजू एयरलाइन कंपनी के CEO ने हादसे पर दुख जताते हुए माफी मांगी है। जेजू एयरलाइन कंपनी के CEO ने हादसे पर दुख जताते हुए माफी मांगी थी।
एयरपोर्ट बाउंड्री से टकराकर प्लेन हुआ क्रैश
बैंकॉक से आ रही जेजू एयरलाइन कंपनी की 2216 नंबर की विमान को साउथ कोरिया के मुआन एयरबेस पर लैंड कराना था। लैंडिंग गियर खराब होने के कारण पहिया नहीं खुला और प्लेन रनवे पर फिसलता हुआ एयरपोर्ट की दीवार से टकरा गया। प्लेन में आग लगी और विमान ब्लास्ट हो गया था। यात्रियों के शव प्लेन के पिछले दरवाजे से निकाले गए थे।
दूसरी बार लैंडिंग के दौरान हादसा हुआ
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, मुआन एयरपोर्ट के 'एयर ट्रैफिक कंट्रोलर' ने चेतावनी देते हुए कहा था कि अमेरिकी कंपनी बोइंग का 737-800 प्लेन एक चिड़िया से टकरा गया है। जब पहली बार प्लेन लैंड होने जा रहा था, तब पहिए नहीं खुलेथे, जिसके बाद कुछ समय के लिए प्लेन को हवा में ही उड़ाया गया। जब दूसरी बार लैंड कराई गई, तब फिर से चक्का नहीं खुल पाया, जिसके बाद प्लेन को बैली लैंडिंग यानी बॉडी के बल पर लैंड कराया गया, जिसमें प्लेन क्रैश हो गया था।
CEO किम ई-बे ने मांगी माफी
जेजू एयरलाइन कंपनी के सीईओ किम ई-बे और कंपनी के अन्य कई अधिकारियों ने प्लेन हादसे पर दुख जताते हुए माफी मांगी है। बताया जा रहा है कि यह प्लेन 15 सालों से सुरक्षित कार्यरत था। कभी ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। CEO किम ई-बे ने कहा, "दुर्घटना जिस भी वजह से हुई हो, इसकी पूरी जिम्मेदारी मैं लेता हूं।" उन्होंने कहा, "राहत और बचाव के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।"
