भारतीय पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का एम्स दिल्ली अस्पताल में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। 26 दिसंबर 2024 को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, उन्हें रात 8 बजे एम्स दिल्ली के इमरजेंसी वार्ड में ले जाया गया। मनमोहन सिंह लंबे समय से बीमार थे, एम्स के डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। ट्रीटमेंट के दौरान उन्होंने अपना दम तोड़ दिया।

गवर्नर से पीएम बनने का गौरव

  • मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को पंजाब के गाह में हुआ था, जो पाकिस्तान का हिस्सा है। पंजाब विश्वविद्यालय से उन्होंने ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया और कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से पीएचडी की थी।
  • मनमोहन सिंह "दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स" में प्रोफेसर रह चुके हैं। 1960 से 1970 के दशक में संयुक्त राष्ट्र की तरफ से एक अधिकारी के रूप में चयनित किया गया था।
  • 1971 में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में आर्थिक सलाहकार के रूप में चयनित हुए और 1972 में वित्त मंत्रालय में मुख्य सलाहकार बने थे।
  • 1982 से 1985 तक RBI के गवर्नर रहे, फिर पीएम के सलाहकार और UGC के अध्यक्ष बने। 1991 में असम में राज्य सभा के सदस्य के रूप में नियुक्त हुए।
  • 1999 में दक्षिणी दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़े, जब 1998 से 2004 तक भाजपा सत्ता में थी, उस समय राज्यसभा में विपक्ष के नेता थे, लेकिन भाजपा के नेता से हार गए थे।
  • 1991 से 1996 तक नरसिम्हाराव सरकार में वित्त मंत्री रहे और 2004 से आगे के 10 साल तक देश के "प्रधानमंत्री" बने रहे।